फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There were demands that have not been fast movement

मांगें पूरी न हुईं तो तेज करेंगे आंदोलन

Tue, 25 Aug 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 25 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
There were demands that have not been fast movement
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित शिक्षक हितों से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर विशिष्ट बीटीसी के तहत नियुक्त परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन


 विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में जुटे शिक्षकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा।धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामसूरत यादव ने कहा कि एक अप्रैल 2005 से पहले नियुक्त सभी शिक्षक पुरानी पेंशन योजना के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में पेंशन योजना शामिल थी। इस नाते शिक्षकों को पेंशन मिलनी चाहिए। जिला महामंत्री केके शुक्ल ने कहा कि शिक्षक हितों को देखते हुए अंतरजनपदीय स्थानांतरण वरिष्ठता के

 आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता बरकरार रखने के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर ही वरिष्ठता की मेरिट बननी चाहिए। चेतावनी दी गई कि मांग पूरी नहीं की गई तो शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चार


सितंबर को शिक्षक राज्य मुख्यालय पर प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राजबहादुर यादहव, सत्य प्रकाश सिंह, शैलेंद्र पाल, निरंजन, राकेश यादव, अखिलेश त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, पंकज सिंह, दिनेश सिंह, ईशनारायण यादव, बृजेश कुमार, छोटेलाल प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed