{"_id":"5f05ed358ebc3e63e60724ec","slug":"there-was-no-rescue-from-covid-in-the-police-station-so-dissmissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: प्राइवेट वाहन से थाने पहुंचे एसपी तो खुली पोल, नहीं मिली कोरोना से बचाव की सतर्कता, एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: प्राइवेट वाहन से थाने पहुंचे एसपी तो खुली पोल, नहीं मिली कोरोना से बचाव की सतर्कता, एसओ लाइन हाजिर
Wed, 08 Jul 2020 09:28 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
जौनपुर एसपी अशोक कुमार बुधवार की देर शाम प्राइवेट वाहन से अचानक महराजगंज थाने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान काफी खामियां मिलने पर उन्होंने एसओ को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। सिंगरामऊ में तैनात विजय प्रताप सिंह को महराजगंज थाने की कमान दी गई है। मीडिया सेल के प्रभारी विनोद कुमार मिश्र को सिंगरामऊ का थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
एसपी शाम करीब साढ़े सात बजे महराजगंज थाना पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 महामारी से पुलिस कर्मियों के बचाव के लिए न तो थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था मिली और न ही गर्म पानी के उपयोग के लिए डिस्पेंसर ही चल रहा था। मालखाना और थाने के अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पाई गई। मेस व बैरकों में साफ-सफाई का अभाव था।
विज्ञापन
थाना पर दो बाहरी व्यक्ति बैठे मिले। कार्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर थानाध्यक्ष महराजगंज अंगद तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। इसके पहले उन्होंने मीरगंज थाने का भी निरीक्षण किया। यहां भी कई कमियां मिली, जिसमें सुधार के लिए एसओ राजेश कुमार को निर्देशित किया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई हुई है। सभी को सतर्क किया गया है और भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी।