फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   32.9 mm of rain in 24 hours, temperature dropped by three degrees

Jaunpur News: 24 घंटे में 32.9 मिमी हुई बारिश, तीन डिग्री कम हुआ तापमान

Fri, 25 Sep 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
32.9 mm of rain in 24 hours, temperature dropped by three degrees
मछलीशहर सुजानगंज रोड पर गिरा पेड़। पाठक
जौनपुर। बारिश और तेज हवाओं के कारण शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। आपदा विभाग के प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 32.9 मिलीमीटर बारिश जिले में होने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। तारापुर कॉलोनी के गली नंबर 12 में बिजली का खंभा टेढ़ा होने से हुई शॉर्ट सर्किट से बृहस्पतिवार की रात आठ बजे बिजली गुल हो गई। शुक्रवार की दोपहर दो बजे खंभे को सीधा करके बिजली निगम ने आपूर्ति बहाल की। इससे करीब पांच हजार लोगों को परेशानी हुई। पुलिस लाइन और टीडी कॉलेज क्षेत्र में भी कई जगह तार गिरने सी सूचना है। सुजानगंज में मछलीशहर मार्ग पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। बृहस्पतिवार को भी जिले में 26.4 एमएम बारिश हुई थी। 24 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीडी कॉलेज और पुलिस लाइन के बीच एक पेड़ गिर गया। बिजली निगम तृतीय खंड के अभियंता एसके सिन्हा ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण बिजली के तार पर कई जगह पेड़ की डालियां गिर गई थीं। इस कारण आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन

कक्षा 8 तक के स्कूल आज रहेंगे बंद

जौनपुर। जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए समीर ने कक्षा एक से 8 तक के स्कूल को शनिवार को बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों में लागू रहेगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

खेतासराय में 11 घंटे नहीं रही बिजली

खेतासराय नगर में बृहस्पतिवार की रात करीब सवा दस बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई। जेई संजय कुमार प्रजापति ने बताया कि बारिश के कारण मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन होने से समस्या आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा चलने से धान की फसल को पहुंच सकता है नुकसान
उपनिदेशक कृषि अवनीश सिंह ने बताया कि धान की फसल बाली निकलने की कगार पर है। बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। लेकिन तेज हवा के कारण फसल गिरने का खतरा है। इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
शनिवार को भारी बारिश के आसार, रविवार से साफ होगा मौसम
राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
कहां कितनी हुई बारिश
24 सितंबर 25 सितंबर
सदर : 1.2-6.4
मड़ियाहूं : 4-10
मछलीशहर : 1-2.3
शाहगंज : 10-10
केराकत : 8 -1.7
बदलापुर में 2.2 -2.5
योग-26.4-32.9
पूर्वांचल में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जौनपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में शनिवार को 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने मौसम को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने, फसलों की नियमित निगरानी करने और तेज हवाओं से पहले कमजोर पौधों को मचान का सहारा देने की सलाह दी है।


बंगाल की खाड़ी के कम दबाव का असर
मौसम वैज्ञानिकों शिव मंगल सिंह के अनुसार इस समय बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर सक्रिय है। यह आसपास की नमी से भरी मानसूनी हवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नमी से भरी हवाओं के साथ बारिश वाले बादल भी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। इसी वजह से अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed