फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is a stir among the passengers due to smoke rising from the bogie of the train

ट्रेन की बोगी से धुआं उठने से यात्रियों में मचा रहा हड़कंप

Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
There is a stir among the passengers due to smoke rising from the bogie of the train
गोदान एक्सप्रेस में धुआं उठने के बाद जंघई स्टेशन पर गाड़ी के नीचे देखते यात्री। संवाद - फोटो : JAUNPUR
क्षेत्र के जंघई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कुर्ला से गोरखपुर जा रही 11059 गोदान एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। कारण ब्रेक जाम होने से ट्रेन के एस -12 नंबर बोगी से धुआं उठ रहा था। इसे देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही ट्रेन का चालक पहुंच कर तकरीबन एक घंटे बाद जाम ब्रेक को ठीक कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कुर्ला से गोरखपुर जा रही 11059 गोदान एक्सप्रेस सुबह10.50 बजे जैसे ही जंघई स्टेशन पहुंची, तभी ब्रेक जाम होने से एस-12 बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने इसकी सूचना ट्रेन चालक को दी। जानकारी पाकर मौके पर ट्रेन चालक पहुंच कर जांच किया तो पता चला कि ब्रेक जाम होने से धुआं उठ रहा है, जिसके बाद ट्रेन चालक ने जाम ब्रेक को ठीक करने में जुट गया। करीब एक घंटे बाद खराबी ठीक कर ट्रेन चालक आगे के लिए ट्रेन को रवाना किया, हालांकि इससे एक भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। चालक ने कोई भी जानकारी देने से इंकार किया। वहीं स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह ने कहा कि ट्रेन पहले आई थी, जो तय समय से स्टेशन से रवना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed