फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There is a shortage of 80 drivers and 62 operators in the depot

Jaunpur News: डिपो में 80 चालकों और 62 परिचालकों की कमी

Thu, 09 Oct 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
There is a shortage of 80 drivers and 62 operators in the depot
जौनपुर। डिपो में बसों की संख्या तो बढ़ा दी गई है, लेकिन चालकों व परिचालकों की कमी के कारण सभी बसें नहीं निकल पा रही हैं। ऐसे में दिपावली, छठ पर्व पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। डिपो में 80 चालकों व 62 परिचालकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन

दशहरा से पहले जौनपुर डिपो को 10 नई बसें मिली हैं। इसके साथ ही कुल बसों की संख्या 105 हो गई है। इन बसों को चलाने के लिए कुल 207 चालकों की जरूरत है, लेकिन डिपो में नियमित और संविदा मिलाकर कुल 127 चालक तैनात हैं। ऐसे में 80 चालकों की कमी है। इसी तरह से डिपो में 219 परिचालकों की जरूरत है जबकि नियमित व संविदा मिलाकर कुल 157 परिचालक तैनात हैं। 62 परिचालकों के पद खाली हैं। चालकों और परिचालकों की कमी के कारण डिपो से रोजाना करीब 10 से 12 बसें विभिन्न रूटों पर नहीं निकल पा रही हैं। इसके चलते जल्दी बसें नहीं मिलने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे विभाग को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। जौनपुर रोडवेज डिपो के इंचार्ज बीके सिंह का कहना है कि डिपो में चालकों और परिचालकों की कमी से सभी बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जल्दी ही चालकों -परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। यात्रियों को दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed