फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man who came to see off injured his wife by stabbing her

Jaunpur News: विदाई कराने आए युवक ने पत्नी को चाकू मारकर किया घायल

Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to see off injured his wife by stabbing her
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत उदयचंदपुर में अपनी ससुराल पत्नी की विदाई कराने आया एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर किसी बात पर हुई अनबन के चलते चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जमाल अंसारी निवासी कमरुद्दीनपुर जौनपुर कोतवाली पत्नी अयात अंसारी की विदाई कराने अपनी ससुराल केराकत कोतवाली के उदयचंदपुर आया हुआ था। विदाई की बात को लेकर ससुराली जनों से उसकी कहासुनी हो गई। इसी विवाद के दौरान ही जमाल अंसारी ने घर में रखे चाकू से अपनी पत्नी अयात पर हमला कर दिया। परिजनों ने बीचबचाव करते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाकर भर्ती कराया। साथ ही घायल महिला के मायके वालों ने घटना की सूचना थानागद्दी पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस बाबत चौकी प्रभारी युगल किशोर राय ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed