{"_id":"627d4853fb652202976f1075","slug":"the-young-man-was-beaten-up-by-taking-him-to-the-forest-jaunpur-news-vns653089276","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जंगल में ले जाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को जंगल में ले जाकर पीटा
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के मईहरीपुर गांव निवासी एक युवक को सुल्तानपुर जिले के जंगल में ले जाकर मनबढ़ों ने निर्वस्त्र कर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मईहरीपुर गांव निवासी अरमान (38) मवेशियों की खरीद-बिक्री करता है। मंगलवार की सुबह वह घर से बिशुनपुर जाने की बात कहकर निकला। देर रात पुलिस ने घरवालों को सूचना दी कि अरमान गंभीर रूप से घायल है। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे। वह बेहोश था। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। बताया कि रिश्तेदार अकबरपुर निवासी लल्लू तथा अखंड नगर निवासी तोड़ई, निन्हकू तथा सुहेल ने उसे बिशुनपुर बाजार से अपनी चार पहिया वाहन में बैठाकर सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के जंगल में ले गए। चारों ने मिलकर उसकी पीटाई की। मनबढ़ों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पिटाई से वह बेहोश हो गया। आधी रात को होश में आने के बाद वह किसी तरह से सड़क तक पहुंचा। ग्रामीणों ने मदद कर उसे मोहदीसराय पुलिस चौकी पहुंचाया। घटना की जानकारी खुटहन थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अरमान की तहरीर पर उसके रिश्तेदार अकबरपुर निवासी लल्लू तथा अखंड नगर निवासी तोड़ई, निन्हकू तथा सुहेल पर मुकदमा दर्ज किया गया। पशु चोरी से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।