फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The woman was identified, was missing from her maternal home

महिला की हुई शिनाख्त, मायके से हुई थी गायब

Thu, 29 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The woman was identified, was missing from her maternal home
बक्शा। सवंसा गांव के समीप रविवार की सुबह मिली एक महिला की अधजली लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त बुधवार को कपड़ों और गहनों से उसके परिजनों ने की। पोस्टमार्टम के बाद उनको शव सौंप दिया गया। पता चला कि युवती मायके से गायब हो गई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि महिला के शव के समीप से साक्ष्य एकत्रित करने के दौरान एक सिम बरामद हुआ था। उस सिम को सर्विलांस पर लगाया गया। उस पर आए नंबर पर डायल किया गया तो परिजनों ने फोन उठाया। हुलिया बताने पर उसकी पहचान पूर्णिमा जायसवाल (35) के रूप में की। बताया कि वह सुल्तानपुर के रसनापुर बल्लीपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पति संतोष कुमार जायसवाल और पिता राधेश्याम बक्शा थाने पहुंचे कपड़े व चेन की लाकेट से उसकी पहचान की। संतोष ने को बताया कि पूर्णिमा अपने मायके फैजाबाद गई थी। फैजाबाद के हनुमान गढ़ी नाका स्थित अपने मायके से अकेले ही 24 सितंबर की दोपहर पूर्णिमा ससुराल बल्लीपुर सुल्तानपुर के निकली। बाद में उससे संपर्क टूट गया। उसकी तलाश की जाती रही लेकिन पता नहीं चला। अब पुलिस सर्विलांस के जरिये महिला के संबंधित लोगों का पता लगाकर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed