फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The whole country runs on the constitution given by Baba Saheb.

Jaunpur News: बाबा साहेब के दिए संविधान से चलता है पूरा देश

Wed, 06 Dec 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The whole country runs on the constitution given by Baba Saheb.
जौनपुर। भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को जिले में सरकारी कार्यालयों व राजनीतिक दलों ने आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि भीमराव के बनाए संविधान से पूरा देश चलता है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण एवं पुष्प अर्पित किया। कहा कि भारत का संविधान लिखने वाले डॉ.भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि है, वे बहुत बडे अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में सब रजिस्ट्री कार्यालय सदर में सब रजिस्ट्रार संतोष पांडेय, सेतु निगम में उप परियोजना प्रबंधक संजय कुमार के नेतृत्व में डा.भीमराव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में डा.भीमराव आंबेडकर निर्वाण दिवस पर एक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि डाॅ.रामसूरत मौर्य उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व अन्य उपस्थित रहे। वहीं नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सुबह नौ बजे आंबेडकर तिराहा स्थित आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर तिराहे पर परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, डॉ.राकेश उपाध्याय, पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
डाॅ.भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय एवं मूर्ति स्थापना समिति ने दीवानी तिराहे पर स्थित आंबेडकर पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान राजेश यादव, आजाद चंद्रशेखर, नीरज विश्वकर्मा, पारसनाथ यादव, रामू राम, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ.अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, राजेंद्र टाइगर, हीरालाल विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, इरशाद मंसूरी आदि मौजूद रहे। संचालन अखंड प्रताप यादव ने किया।मछलीशहर : नगर स्थित एक फर्नीचर हाउस पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में छह दिसंबर को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। संचालन राज कपूर मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed