फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The website will remain functional till November 12 to correct errors.

Jaunpur News: त्रुटियों में सुधार के लिए 12 नवंबर तक क्रियाशील रहेगी वेबसाइट

Mon, 04 Nov 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The website will remain functional till November 12 to correct errors.
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों द्वारा भरे गए फॉर्म में खामियां सुधारने के लिए 12 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट क्रियाशील रहेगी। डीआईओएस ने बोर्ड कार्यालय को कॉलेजों का डाटा भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के छात्रों के शैक्षिक विवरण में सुधार किया जा सकेगा। इस दौरान छात्र के नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर आदि में संशोधन के लिए बोर्ड ने तिथि नियत की है। इस दौरान संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य किसी भी छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण में सुधार करा सकेंगे। संशोधन करके ऑनलाइन भी 14 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची आने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में कुल 645 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से 150 कॉलेज वित्तपोषित हैं, जबकि राजकीय कॉलेजों की संख्या 33 है। शेष स्ववित्तपोषित कॉलेज हैं। करीब 350 कॉलेज ऐसे हैं, जो बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक हैं। कॉलेज बोर्ड से प्रस्तावित सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। डीआईओेएस राकेश कुमार ने बताया कि जिले के कॉलेजों का डाटा बोर्ड कार्यालय को भेज दिया गया है। परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण बोर्ड से होना है। सूची जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed