फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The villagers had to power jam

ग्रामीणों ने बिजली के लिए लगाया जाम

Mon, 02 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 02 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The villagers had to power jam
माह भर से फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग कर रहे सरायदेवा-भटहर गांव के लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने निगोह-गोधना मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस के समझाने-बुझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


सरायदेवा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से फुंका पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन लोगों ने कई बार ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गांव वालों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सिंचाई का काम तो प्रभावित हो ही रहा है, बोर्ड परीक्षा सिर पर होने के कारण छात्र-छात्राओं की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोटे पर मिट्टी के तेल की उपलब्धता के बारे में तो सभी जानते हैं। बिजली रहती है तो बच्चे कम से कम सुबह-शाम थोड़ी पढ़ाई कर लेते हैं। मगर इस समस्या की ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों के साथ किसान नगर और चौधरीपुर के ग्रामीण भी शामिल हो गए। उनका कहना था कि तीन दिन से उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हंगामा मचने के बाद मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई राजकुमार यादव ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। इस पर दरोगा ने इलाके के जेई आरके तिवारी से फोन पर    वार्ता की।

उन्होंने बताया कि हफ्तेभर के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। जिन गांवों में सप्लाई बाधित है, उसे भी जल्द ही बहाल किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। तब जाकर मार्ग पर यातायात आरंभ हुआ।


प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राहुल मिश्रा, योगेश यादव, राजबहादुर यादव, हनुमंत पांडेय, रामपूजन सिंह, राहुल यादव, विजय पांडेय, सूरज पांडेय, मुलायम, गिरी यादव, राजा यादव, राम मूरत मिश्रा, दीपक पांडेय, अशोक यादव, कलेक्टर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed