फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The victim of poison Khurani admitted to the hospital

जहर खुरानी का शिकार युवक अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The victim of poison Khurani admitted to the hospital
झांसी से कमाकर लौट रहे युवक को जहर खुरानों ने अपना शिकार बना लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के घुघरी सुल्तानपुर गांव निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र राजमणि झांसी में कारपेंटर का काम करते हैं। सोमवार को वह शाहगंज पहुंचे। यहां से घर जाने के दौरान रास्ते में जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लिया। सुरिस गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में युवक को पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की जेब में मिली डायरी पर लिखे पता के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित के होश में आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed