फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The vice-chancellor inspected the hostel and the mess

Jaunpur News: कुलपति ने छात्रावास और मेस का किया निरीक्षण

Tue, 08 Sep 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The vice-chancellor inspected the hostel and the mess
विद्यार्थियों से संवाद के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक करते कुलपति प्रो. आरके सि
मल्हनी।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को परिसर स्थित छात्रावास और मेस का निरीक्षण किया। छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय पहुंचा। करीब एक घंटे तक चली वार्ता में छात्रों ने शैक्षणिक व्यवस्था और परिसर में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। छात्रों ने शिक्षकों की कमी, नियमित कक्षाओं, पेयजल, बिजली, प्रयोगशाला उपकरण, खेल सामग्री और छात्राओं के लिए शौचालय सहित कई समस्याएं उनके सामने रखीं। कुलपति ने छात्रों की समस्याओं को सुना और कहा कि छात्रहित विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी समस्याओं का समाधान कराया जाए। उन्होंने छात्रों से भी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। परिसर की आईटी एवं नेटवर्किंग व्यवस्था, वाई-फाई और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य शुरू किया गया है। छात्रों की ओर से मेस, बिजली और पानी से संबंधित समस्याएं उठाए जाने के बाद कुलपति ने सीवी रमन छात्रावास के मेस का निरीक्षण किया। उपकुलसचिव बबिता सिंह ने महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। खेल मैदान से संबंधित शिकायत के निस्तारण के लिए भी तत्काल कार्रवाई की गई। कुलपति ने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा प्रयोगशाला, पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन, सेमिनार, कार्यशाला, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। कुलपति आठ सितंबर को कक्षा प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। चार बजे कुलपति कार्यालय/समिति कक्ष में आयोजित होगा। अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों, निदेशकों और समन्वयकों को अपने-अपने विभाग के कक्षा प्रतिनिधियों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिया हैं। संवाद कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद यादव, उपकुलसचिव अजीत सिंह, बबिता सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया और एनएसएस समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed