फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The two-storey school of the former chief was demolished.

कब्जा कर बना पूर्व प्रमुख का दो मंजिला स्कूल ध्वस्त

Sun, 24 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The two-storey school of the former chief was demolished.
जौनपुर प्रयाग राज हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के पकड़ी ब्लॉक चौराहा स्थित सिकरारा के पूर्व प्रम? - फोटो : JAUNPUR
सिकरारा। विकास खण्ड के मीरगंज गांव स्थित जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर बंजर जमीन पर पकड़ी ब्लॉक चौराहे पर अवैध ढंग से बनाए गए पूर्व प्रमुख समर नाथ के इंटर कालेज की बिल्डिंग पर शनिवार को दोपहर बाद बुल्डोजर से ध्वस्तीकरण शुरू हुआ तो वहां भारी भीड़ जुट गई। इससे पहले कालेज की दो मंजिला बिल्डिंग की बाउंड्री हाईवे चौड़ीकरण में गिरा दी गई थी।
विज्ञापन

अमरनाथ राष्ट्रीय बौद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक व सिकरारा के पूर्व प्रमुख समर नाथ यादव द्वारा संचालित उक्त संस्था की शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा आठ तक की मान्यता दी गई है, जबकि इंटर तक की कक्षाएं चलाई जा रही थी। शनिवार को दोपहर बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष बक्शा ओम नारायण व सिकरारा के विवेक तिवारी की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा ध्वस्तीकरण शुरू हुआ तो उधर से गुजरने वाले हर राहगीर कुछ समय रुक कर मामले की जानकारी करके ही आगे बढ़ते दिखाई दिए। लगभग दो घंटे की कार्रवाई में उक्त विद्यालय के भवन का दो तिहाई हिस्सा ध्वस्त किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया इस विद्यालय की भौतिक स्थिति की राजस्व टीम द्वारा जांच कराने पर ज्ञात हुआ कि इसका भवन बंजर जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर बनवाया गया है। कॉलेज के प्रबंधक को बंजर की जमीन पर बने निर्माण को स्वत: हटाने की नोटिस दिया गया था। समय सीमा बीतने पर शनिवार को बुलडोजर लगाकर कार्रवाई कर सरकारी जमीन खाली कराई गई। वहीं, कालेज प्रबंधक के पुत्र तथा स्कूल का कार्य देखने वाले इंद्रकुमार यादव (पिंटू) ने बताया कि विद्यालय उनकी बैनामा शुदा जमीन पर बनवाया गया था। हो सकता है वहां बंजर जमीन भी हो, लेकिन यह पैमाइश के बाद ही सुनिश्चित हो सकता था। उपजिलाधिकारी द्वारा नोटिस मिलने पर उन्होंने पैमाइश कराने का अनुरोध किया था, लेकिन उनका अनुरोध नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed