फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The two-day closure magnification trouble

दो दिन की बंदी ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 28 Nov 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
The two-day closure magnification trouble
बैंक बंद रहने के चलते शादी-विवाह वाले घरों में परेशानी, एटीएम पर भी लटक रहे ताले।
नोटबंदी से नकदी की खातिर लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। बैंक में लगातार दो दिन की बंदी ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। किसी को शादी विवाह के लिए तो किसी को खेती किसानी के लिए पैसे चाहिए। दवा इलाज के लिए भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के 19वें दिन भी एटीएम सेवा बहाल नहीं हो सकी। शहर में एसबीआई के कुछ एटीएम को छोड़ बाकी सभी के एटीएम पर ताला लग गए हैं। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को साहूकारों के यहां से कर्ज भी नहीं मिल पा रहा है। नोटबंदी के चलते  लोगों के समक्ष अजीब सा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


बैंक खाते में रुपये रखकर भी लोग पाई पाई के लिए मोहताज हो गए हैं। एटीएम से पैसे निकालने के लिए अपने भतीजे रामअनुज के साथ जौनपुर शहर आए खरौना गांव निवासी रामयश यादव का कहना है कि रुपये पैसे के लिए ऐसी मुशीबत कभी नहीं देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत बार ऐसा हुआ है कि पास में पैसे नहीं हैं तो आस पास के लोगों से काम चल जाता था। लेकिन इस बार तो बड़े बड़े साहूकार जो पांच से दस टका पर धड़ल्ले से रुपये दे देते थे वे भी हाथ खड़े कर दिए हैं। रामयश का कहना है कि कल किसी भी हाल में गेहूं की बुवाई करनी है।

अगर गेहूं की बुवाई में देरी हुई तो खेत में फिर से पलेवा देने होगा। शहर में सिविल लाइन स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकल रहे थे। यहां लंबी लाइन लगी थी।  एटीएम से पैसा निकालने के लिए 35 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे बटाऊवीर निवासी हरिसेवक यादव लाइन में लगे और गांव के अपने साथी दिनेश को


फोन कर बताया कि यहां पैसे निकल रहे हैं वह एटीएम लेकर यहीं पर आ जाए। हरिसेवक की बहन की शादी 30 नवंबर को है। वह कहते हैं कि इन दिनों पूरा परिवार सिर्फ पैसे के इंतजाम में लगा है। बिना पैसे के कोई काम ही नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed