फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The theft of 24 lakhs from two houses and a shop

दो मकान और एक दुकान से 24 लाख की चोरी

Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
The theft of 24 lakhs from two houses and a shop
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात हुई चोरी की घटना में दो मकान और एक दूकान से चोरों ने नकदी, जेवरात समेत 24 लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरगांव में शनिवार की रात धर्मेंद्र सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार नगदी सहित 12 लाख के जेवरात पार कर दिया। गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह हमीरपुर जिले में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे। जिस कमरे में आलमारी रखी थी उसमें ताला बंद था। रात में चोरों ने ताला काटकर नकदी व जेवरात पार कर दिया। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चला। धर्मेंद्र सिंह की पत्नी बबिता सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर कस्बे के नईबाजार मुहल्ला निवासी दुर्गाप्रसाद तिवारी की मुहल्ले मे ही श्री राम इंटर प्राईजेज के नाम से मशीनरी स्टोर है ।शनिवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चले गये । रात को चोरों ने दरवाजे के उपर लगे रोशनदान की जाली काटकर दुकान मे घुसे और 18 सबमर्सिबल पंप व एक दर्जन मोनो ब्लाक पंप आदि उठा ले गए, जिसकी कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मिल्लत नगर मोहल्ला निवासी फजले इलाही उर्फ जुगनू का परिवार शनिवार की सुबह बिहार एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए था। रात में मुख्य गेट को फांदकर घुसे चोरे खिड़की की जाली तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। तीन आलमारियों में रखे सोने की आठ चेन, 16 अंगूठी, हार, 18 जोड़ी कान का झुमका, चार चूड़ी व डेढ़ लाख रुपए नगदी पार कर दिया। सुबह घटना की खबर लगते ही लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे उप निरीक्षक शितलूराम ने चोरों द्वारा छोड़े गए रम्भा, लोहे की रॉड आदि कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरी गए जेवरात की कीमत दस लाख रुपए से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed