{"_id":"636014f2f598eb06e676136a","slug":"the-teenager-who-went-to-light-the-lamp-died-due-to-drowning-in-the-pond-jaunpur-news-vns681428457","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक जलाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक जलाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
सिंगरामऊ। बछुआर गांव में सोमवार की सुबह छठ घाट पर तालाब में नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वह परिवार के लोगों के साथ दीपक जलाने गया था। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर परिवार के लोग वहां से चले गए।
बछुआर गांव निवासी नन्हे का पुत्र मान सिंह (17) परिजनों के साथ घर से करीब एक किलोमीटर की दूर तालाब में छठ का दीपक जलाने के लिए सोमवार को भोर में गया था। दीप जलाने से पहले मान सिंह परिवार के लोगों के साथ तालाब में स्नान करने लगा। स्नान से निवृत्त होने के बाद परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। जब वह नहीं मिला तो उन्होंने लोगों को सूचना दी।
ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजते रहे। मान सिंह तालाब में ही मिला। उसे निकालकर पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि मान सिंह सिंगरामऊ इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। नन्हे के तीन पुत्रों में वह दूसरे नंबर का था। घटना के बाद मां सिंगारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
छठ पूजा के दौरान कहीं किसी तरह की घटना न होने पाए इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को नजर रखने के लिए निर्देश दिया का, लेकिन कुछ क्षेत्रों में इस आदेश का भी पालन ठीक से नहीं हुआ। कई गांवों के तालाब, नदी, नहरों के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। सिंगरामऊ में हुई घटना के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि इलाके के चिन्हित तालाबों में ही तो छठ पूजा होता है। वहां भी पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम आखिर क्यों नहीं किए गए। यदि वहां पुलिस रहती और लोगों को सचेत करती रहती तो शायद घटना न हुई होती।