फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The system collapsed even on holidays in the city, jammed from morning till evening

शहर में छुट्टी के दिन भी व्यवस्था ध्वस्त, सुबह से शाम तक जाम

Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The system collapsed even on holidays in the city, jammed from morning till evening
रविवार को अवकाश के बावजूद शहर से हाइवे तक सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। यातायात जाम के कारण वाहन शहर में पूरे दिन रेंगते नजर आए। कहीं बेतरतीब तरीके से पार्किगिं के कारण तो कहीं बदहाल यातायात व्यवस्था के कारण जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। यातायात पुलिस भी असहाय नजर आ रही थी। जाम के कारण काफी संख्या में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के अभ्यर्थी निर्धारित केंद्रों पर तय समय पर नहीं पहुंच पाए। गनीमत थी कि साल्व पेपर वायरल होने से परीक्षा रद्द हो गई।
विज्ञापन

वैसे तो शहर के लिए यातायात जाम कोई नई समस्या नहीं है, मगर रविवार को जाम की स्थिति गंभीर रही। सुबह सात बजे से ही पूरे शहर में यातायात जाम की समस्या पैदा होने लगी। टीईटी के अधिकांश केंद्र शहर के आसपास के ही इलाकों में थे। जो सेंटर दूसरे विद्यालयों में थे, वहां के भी परीक्षार्थी शहर से ही होकर आवागमन कर रहे थे। अधिकांश अपने ही साधन से परीक्षा सेंटर के लिए निकले थे, लेकिन, शहर में जाम का आलम यह था कि मुख्य मार्ग पर गाडि़यों की कई किमी लंबी कतार लग गई थी। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जेसीज चौराहे से लेकर लाइन बाजार चौराहे तक गाड़ी ले जाने में एक घंटे का वक्त लग गया। सिपाह से लेकर पचहटियां तिराहे तक दो घंटे लग गए। जाम के कारण काफी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय से नहीं पहुंच पाए। देर से पहुंचने के कारण कई अभ्यर्थी सेंटर के बाहर असहाय होकर खड़े नजर आए। कुछ सेंटरों पर महिला अभ्यर्थी भावुक नजर आईं। शहर में इस दुर्व्यवस्था को लेकर आलाधिकारियों तक को जो मन में आ रहा था कह रही थीं। पूरे दिन ओलंदगंज तिराहा, कोतवाली, ओलंदगंज चौराहा से जुड़े मार्गों पर जाम लगा रहा। जाम के कारण कई लोगों ने रास्ता ही बदल दिया। व्यवस्था सुधारने में लगे पुलिस-पीआरडी और होमगार्ड के जवान डांटते-फटकारते, लाठियां पटकते नजर आ रहे थे, लेकिन राहगीर इसकी अनदेखी कर मनमाने ढंग से आगे बढ़ते रहे। यातायात पुलिस के कुछ जवान भीड़ के बीच खड़े होकर व्यवस्था सुधारने की मशक्कत कर रहे थे, लेकिन अपने रुतबे और प्रभाव का धौंस जमाकर वाहन चालक उनकी बातों को अनसुना करते रहे। पहले निकलने के लिए वह ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर आगे बढ़ते नजर आए। चौराहों-तिराहों पर खड़ी पुलिस लाचार नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed