जौनपुर। लॉकडाउन के चलते बेसहारा परिवारों की सेवा में जुटे लोगों का जुनून कम नहीं हो रहा है। शनिवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जरूरतमंदों तक इमदाद पहुंचाई गई।
सामाजिक संस्था लायन्स क्लब जौनपुर गोमती की ओर से 25वें दिन भी भी सेवा का कार्य जारी रहा। संगठन के अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव के साथ मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, गणेश साहू आदि ने गरीबों तक मदद पहुंचाई। आटा, दाल, चावलस चीनी, तेल, बिस्किट, साबुन से भरा थैला लोगों के घरों तक पहुंचाया गया। डॉ.शकुंतला यादव, डॉ.रामअवध यादव, उदय साहू, प्रतिमा गुप्ता ने सहयोग किया। जौनपुर पत्रकार संघ ने की ओर से कुद्दूपुर, बेलवार रामसागर आदि मोहल्लों में दौ सौ गरीब परिवारों में लंच पैकेट का वितरण किया गया। वितरण के मौके पर संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम मधुकर तिवारी, रामदयाल द्विवेदी, भारतेंदु मिश्र, लोलारक दुबे आदि मौजूद रहे। मां अंबा क्लब की ओर से महादेव टीम खरका कालोनी ने लाइनबाजार व जफराबाद थानाध्यक्ष के साथ अलग अलग गांवों में लंच पैकेट वितरित तिया। सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरण करने के साथ शेल्टर होम में क्वारंटीन में रह रही महिलाओं की माहवारी की समस्याओं को देखते उनमें सेनेटरी पैड का वितरण करने के लिए पीआरबी 112 की महिला आरक्षी चिन्ता पाल एवं रीना कुमारी को सौंपा। गौराबादशाहपुर: सुधाकर सिंह स्मारक महाविद्यालय के प्रबंधक यूबीआई और एसबीआई की स्थानीय शाखा, उप डाकघर आदि स्थानों पर जरूरतमंदों को मास्क वितरित किया। महराजगंज: बाभनपुर गांव में जेएसएस फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के बीच मास्क, टी शर्ट, लोवर आदि राहत सामग्री वितरित की। संस्था के जगदंबा तिवारी व रामकृष्ण तिवारी ने वितरण किया।