फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The smile associated with the pension scheme came on the face ...

पेंशन योजना से जुड़े हमराही तो चेहरे पर आई मुस्कान...

Thu, 24 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
The smile associated with the pension scheme came on the face ...
नगरपालिका में अमर उजाला द्वारा आयोजित पंजीयन शिविर समाचार पत्र वितरक को पंजीकरण प्रमाणपत्र देत? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कड़ाके की ठंड और बारिश-तूफान झेलकर भी पूरी निष्ठा से लोगों तक समय से समाचार पत्र पहुंचाने वाले पत्र वितरकों के चेहरे पर बुधवार को संतुष्टि की मुस्कान थी। कड़ी मेहनत करने वाले इन हमराहियों को पहली बार पेंशन योजना से जोड़ा गया। अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लगे शिविर में 54 वितरकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना में पंजीकरण हुआ। उन्हें निर्धारित प्रीमियम राशि जमा करने के बाद 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में आयोजित शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समाचार पत्र पहुंचाने वाले 73 वितरकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि उम्र सीमा की बाध्यता के चलते 54 का ही योजना के तहत पंजीकरण हो सका। किन्हीं कारणों से शिविर में न पहुंच सके वितरक बृहस्पतिवार को भी श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकेंगे। बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने अमर उजाला की पहल को सराहा। कहा कि समाचार पत्र हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। रोज सुबह उठते ही सबसे पहले समाचार पत्र की तलब होती है। इसे समय से पहुंचाने का काम वितरक ही करते हैं। पहली बार किसी समाचार पत्र ने अपने वितरकों की सुध ली है। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि पत्र वितरक समाचार पत्रों की अहम कड़ी हैं। वह लगातार परिश्रम करते हैं, लेकिन एक अवस्था के बाद श्रम करना संभव नहीं होता। ऐसी विपरीत परिस्थिति में पेंशन योजना उन्हें संबल प्रदान करेगी। नाममात्र के अंशदान से उनका भविष्य सुरक्षित होगा। अमर उजाला ने उन्हें पेंशन योजना में शामिल कराकर सराहनीय पहल की है। सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने सभी वितरकों को योजना के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच वाले सभी वितरक इस योजना में शामिल हो सकते हैं। उन्हें नाममात्र का अंशदान देना होगा। पंजीकृत होने के बाद वह विभाग की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ पा सकेंगे। शिविर में शैलेंद्र साहू, शैलेश, अंबरीश, अवधेश, पंकज, नवनीत, राजेश गौड़, नवीन मौर्य, परमानंद, राजेश, राकेश, रवि, संदीप निषाद, रामलाल, वीरेंद्र शर्मा, प्रवीण, अब्दुल्ला, विमल, सर्वेश, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed