फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The school's dilapidated barja collapsed, the students left childless

स्कूल का जर्जर बार्जा ढहा, बाल- बाल बचे छात्र

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The school's dilapidated barja collapsed, the students left childless
क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सरायज्ञानचंद का बारजा मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे गिर गया। गनीमत रही कि स्कूल खुलने से पहले बारजा गिरा वरना किसी अप्रिय घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और खंड शिक्षाधिकारी को दे दी है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्ण मोहन पांडेय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे जर्जर बारजा अचानक गिर पड़ा। उस समय स्कूल में बच्चे नहीं थे। अन्यथा कई बच्चे चपेट में आ जाते। उन्होंने कहा कि कई बार लिखित रूप से ग्राम प्रधान व ब्लॉक पर अधिकारियों को मिशन कायाकल्प योजना के अंर्तगत कार्य करवाने के लिए सूचना दिया गया, बावजूद इसके अभी तक कायाकल्प योजना का कार्य नहीं हो सका है। बारजा गिरने की सूचना स्कूल के प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान व बीईओ को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed