फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The risk of covid infection decreases after being vaccinated

टीका लगने के बाद कम होता है कोविड संक्रमण का खतरा

Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The risk of covid infection decreases after being vaccinated
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से बचना लोगों के लिए चुनौती है। संक्रमण के दौर में हम सभी लोग घर में रहकर ही सुरक्षित हैं। संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 का टीका लगवाना बेहद जरूरी है। टीका लगने के बाद कोविड संक्रमण का खतरा टल जाता है। टीका लगवाने के बाद यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो उसमें संक्रमण से नुकसान नहीं होता है। संक्रमण का असर धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। संक्रमित को कोई नुकसान नहीं होता। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक का कहना है कि संक्रमण इस समय पूरे चरम पर है। ऐसे में बचाव ही एक मात्र रास्ता है। घर से बाहर संक्रमण का खतरा रहता है। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

---------
सवाल: कोविड की जांच करानी है। जांच कहां हो रही है। इसकी जानकारी कहां से मिलेगी।
जवाब: कोविड की जांच नि:शुल्क की जा रही है। शहर में जिला अस्पताल, कोतवाली परिसर, रोडवेज के अलावा जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर जांच की जा रही है।
----
सवाल: कोरोना से बचाव और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाने में क्या लें, ताकि शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाए।
जवाब: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन फायदेमंद होता है। इसके अलावा मौसमी फल में मिनरल की मात्रा अधिक होती है। जो इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होती है। विटामिन सी जरूर लें।
विज्ञापन

------
सवाल: ब्लड प्रेशर की शिकायत है। इसी नाते टीका नहीं लगवा रहा हूं। क्या टीका लगवा सकता हूं।
जवाब: यदि किसी तरह की बीमारी है तो चिकित्सक से सलाह लेकर टीका लगवा सकते हैं। टीका लगवाने से किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: कोविड का टीका लगवाने में डर लग रहा है, क्या करें टीका कैसे लगवाएं और कहां लगवाएं।
जवाब: देश में बना कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। पूरी तरह से कारगर है। टीका लगवाने में डरे नहीं। टीका लगवाने के बाद एक या दो दिन हल्का बुखार आता है और कोई दिक्कत नहीं होती।
------
सवाल: डायबिटीज है, डर के चलते टीका नहीं लगवा रहा हूं। क्या मुझे टीका लगवा लेना चाहिए या नहीं लगवाना चाहि। टीका लगने के बाद कोई परेशानी तो नहीं होगी।
जवाब: डायबिटीज वाले लोग भी कोविड की टीका लगवा सकते हैं, लेकिन चिकित्सक से पहले सलाह जरूर लें। उन्हें अपनी समस्या जरूर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed