{"_id":"5d30c1b48ebc3e6cc80256a9","slug":"the-remedies-carried-out-by-the-criminals-jaunpur-news-vns473602351","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर आए हत्यारोपियों ने चिकित्साकर्मी को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड पर आए हत्यारोपियों ने चिकित्साकर्मी को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
अस्पताल में फार्मासिस्ट को दी हत्या की धमकी
लैब टेक्नीशियन की हत्या के आरोपी पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहगंज। पिछले महीने राजकीय पुरुष चिकित्सालय के सरकारी आवास में लैब टेक्नीशियन अजय कुमार की हत्या और लूट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों गुरुवार को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया। बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस दोनों का मेडिकल कराने राजकीय चिकित्सालय पहुंची तो उन्होंने वहां मौजूद फार्मासिस्ट गिरीश यादव को हत्या की धमकी दी।
अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में लैब टेक्नीशियन अजय कुमार के यहां उसके तीन साथियों ने पहले शराब पी। उसके बाद अपराधी प्रवृत्ति के उसके दोस्तों की नीयत खराब हो गई। तीनों ने लैब टेक्नीशियन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और नगदी, जेवरात व कीमती सामान लेकर निकल गए। तीसरी मंजिल से नीचे आने पर कुछ कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने पूछताछ शुरू की तो दो आरोपी भाग निकले लेकिन तीसरे को पकड़ लिया गया। मौके पर पकड़े गए रोहित सेठ निवासी ताखा पूरब के अलावा बुलेट गौतम निवासी कोरवालिया व महताब निवासी हुसैनगंज पर केस दर्ज किया। फरार आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण किया था। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों को सात घंटे की रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस मेडिकल मुआयना के लिए उनको अस्पताल ले गई थी। आरोपी फार्मासिस्ट गिरीश यादव से उलझ गए। उसे जेल से छूटकर आने पर जान से मारने की धमकी दी। फार्मासिस्ट ने चिकित्साधीक्षक डा. उमाकांत सान्याल को सिकी शिकायत की और पुलिस में तहरीर दी।