फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The relevance of Gandhian thought still remains

Jaunpur News: गांधीवादी विचार की प्रासंगिकता अब भी बरकरार

Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The relevance of Gandhian thought still remains
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस सप्ताह के तहत शांति, अहिंसा और महात्मा गांधी की प्रासंगिकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता मीराबाई छात्रावास में मंगलवार हुई। इस दौरान गांधीवादी विचार की प्रासंगिकता अब भी बरकरार रहने की बात कही गइ्र।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि गांधीवादी विचार की प्रासंगिकता आज भी बरकरार है। गांधी जी साधन व साध्य दोनों की शुद्धता पर बल देते थे। उनता मानना था कि साधन व साध्य के मध्य बीज व पेड़ के जैसा संबंध है जब बीज दूषित हो तो स्वस्थ पेड़ की उम्मीद करना बेईमानी है। ग्राम स्वराज का प्रसार, प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा और परंपरागत चिकित्सकीय ज्ञान के उपयोग सहित तमाम दूसरे उद्देश्यों पर कार्य करना इसी विचारधारा को अग्रसारित करना है।
विज्ञापन

गांधी के विचारों ने पूरे संसार को न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि करुणा, सहिष्णुता और शांति के दृष्टिकोण से इस देश नें गांधी जी के विचारों को आगे किया। दुनियां को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। आशु भाषण में प्राची सिंह, नामीरा खान, अंकिता सिंह, योगिता सिंह, विभा त्रिपाठी समेत दर्जनभर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. अन्नू त्यागी एवं डॉ. झांसी मिश्र नर्णायक रहीं। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि चार अक्तूबर को समापन सत्र में विजेता विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. वंदना सिंह सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed