{"_id":"690f92a710acda12b20c3a46","slug":"the-purchased-land-has-been-occupied-sir-do-justice-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-144023-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खरीदी गई जमीन पर कर लिया गया कब्जा, साहब... न्याय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खरीदी गई जमीन पर कर लिया गया कब्जा, साहब... न्याय करें
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 90-95 फीसदी मामले राजस्व से जुड़े हुए आए। सरायख्वाजा थाने में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दर्फपुर गांव के निवासी श्रीराम ने प्रार्थना पत्र दिया।
गुहार लगाते हुए कहा कि वह सिद्दीकपुर में जमीन खरीदे हैं। लेकिन उनकी जमीन पर अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव की नीतू यादव ने शिकायत किया कि उनकी जमीन पर दरवाजा लगाकर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। साहब न्याय करें।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिकरारा समस्याओं को सुना। कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। किसी भी प्रकरण में लापरवाही या टालमटोल की स्थिति पाई जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर आपसी विवादों एवं भूमि संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सुजानगंज : थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय के समक्ष नौ फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। मौके पर दो का निस्तारण हुआ। तीन मामलों में टीम भेजा गया है।
सिंगरामऊ : स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुंतजर के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
आयोजित समाधान दिवस में कुल दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें स एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर नहीं हुआ। पिछले समाधान दिवस पर पड़े पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण आज किया गया।
मड़ियाहूं : कोतवाली परिसर क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सभी आठ शिकायती प्रार्थना निस्तारित कर दिया गया।
जफराबाद : थाना परिसर में चार प्रार्थना पत्र आए। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि जमीन से जुड़े मामले होने के कारण मौके पर हल नहीं हो सके। नेवढ़िया थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया की राजस्व संबंधित चार प्रार्थना पत्र आए,जिसमे 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और बचे 2 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए टीम गठित करके मौके पर भेजा गया है।
शाहगंज : कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। फरियादियों द्वारा कुल 9 प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें से मौके पर दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को सुपुर्द कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
तेजीबाजार : थाने पर कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त आए। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि मौके पर तीन राजस्व और दो थाने से सम्बंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमे मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया।