फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The procession descended in - a- Amari Jairin

जुलूस-ए-अमारी में उमड़े जाइरीन

Tue, 15 Dec 2015 12:59 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 15 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
The procession descended in - a- Amari Jairin
रन्नों दक्षिण पट्टी गांव का ऐतिहासिक अमारी जुलूस सोमवार को परंपरागत ढंग से निकाला गया। पूरे दिन नौहा व मातम के साथ तकरीरें र्हुइं। जुलूस में हजारों की तादात में दूर-दराज से आए जाइरिन ने जियारत की और मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


   अंजुमन जुल्फेकारे हैदरी व मोमनीन रन्नो के तत्वावधान में आयोजित इस जुलूस की शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे वासिफ  हुसैन खां व हमनवा की सोजख्वानी से हुई। इसके बाद मुस्लिम रन्नवी ने पेशख्वानी की और मौलाना सगीर
विज्ञापन


हुसैन ने मजलिस को खेताब किया। जिसके बाद मौलाना हुसैन अकबर रईस के परिचय कराने के साथ एक-एक कर अलम, जुलजनाह व अमारियां बरामद हुईं। अंजुमन मासूमिया फैजाबाद ने नौहा पेश किया।  इमाम बारगाह हुसैनिया
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण पट्टी से निकला यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ दोपहर करीब एक बजे मकतल पहुंचा। जहां मौलाना सैयद अब्बास इरशाद ने तकरीर की और प्रसिद्ध नौहा ख्वां साहेबे आलम ने नौहा पेश किया। इससे पहले अंजुमन अजाए

हुसैन जाफराबाद जलालपुर, अंजुमन सिपाहे हुसैनी भिनौली सादात ने नौहा पेश किया और जुलूस अपनी मंजिल की तरफ बढ़ा। इरफान हैदर के दरवाजे पर एक तकरीर हुई। जिसके बाद अंजुमन मासूमिया फैजाबाद के साहिबे बयाज विक्रम चंद्र

शर्मा ने नौहा पेश किया। इसके बाद जुलूस रौजा-ए-रसूल की जानिब रवाना हुआ। अंजुमन इमामिया रन्नो ने हट जाओ मुझको नाना के रोजे पर जाना है के साथ जुलूस को ठंडा किया गया।


 इधर जिला प्रशासन द्वारा जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में पीएसी समेत  पुलिस कर्मी व प्रशासनिक अधिकारी तैनात किया गया था ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed