Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
The plan to connect the two highways has failed; now the widening project will only extend from Rampur to Nigoh
{"_id":"695d551d2d6828dba007a505","slug":"the-plan-to-connect-the-two-highways-has-failed-now-the-widening-project-will-only-extend-from-rampur-to-nigoh-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-147484-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो हाईवे को जोड़ने की योजना फेल, अब रामपुर से निगोह तक ही होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो हाईवे को जोड़ने की योजना फेल, अब रामपुर से निगोह तक ही होगा चौड़ीकरण
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे को जौनपुर-मिर्जापुर हाईवे से जोड़ने वाला रामपुर-निगोह-जरौना-गोधना मार्ग फिलहाल चौड़ा नहीं हो पाएगा। सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इसकी वजह 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट होना बताया जा रहा है। ऐसे में अब इस सड़क का रामपुर से निगोह तक ही चौड़ीकरण कराया जाएगा। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे को जौनपुर-मिर्जापुर हाईवे से जोड़ने की योजना है। इसके लिए रामपुर-निगोह-जरौना-गोधना मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया। 31.38 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को शासन में बजट के लिए भेजा गया। इस बजट से 19.885 किलोमीटर सड़क बनाने की योजना थी लेकिन शासन ने प्रस्ताव को यह कह कर खारिज कर दिया कि बजट 25 करोड़ से ज्यादा है, इसलिए स्वीकृति नहीं मिल सकती। इसे फिर से दोबारा बनाकर उपलब्ध कराएं। इसके बाद अक्तूबर में फिर लोक निर्माण विभाग ने रामपुर से निगोह तक 12.450 किमी लंबी सड़क के लिए 18.12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा। इस प्रस्ताव में अब जरौना से निगोह तक 7.435 किमी सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पाएगा। अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहले रामपुर से जरौना तक एस्टीमेट भेजा गया था लेकिन इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई। फिर से रामपुर से निगोह तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी की जाएगी। जल्द की सड़क का प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।