फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The path of compensation opened with the opening of account

खाता खुलने के साथ खुल गई मुआवजे की राह

Mon, 01 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The path of compensation opened with the opening of account
जफराबाद। फोरलेन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद चार वर्ष से मुआवजा मिलने का इंतजार कर रहे किसानों का चेहरा सोमवार को खिल उठा। सीआरओ के नेतृत्व में बैंक कर्मी और एनएचएआई के अधिकारियों ने हौज गांव स्थित डीएवी कॉलेज में कैंप लगाकर किसानों के अभिलेखों की जांच की। किसानों का दूसरा खाता खोला गया, ताकि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से शीघ्र पैसा भेजा जा सके।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग निर्माण में हौज, मड़ैया, मतुलापर व गद्दीपुर आदि गांव के 135 किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। अधिग्रहण के पहले कुछ किसानों ने सरकारी भीटा, बंजर, पोखरा आदि की भूमि गलत तरीके से अपने नाम पर करवा दिया था। उन लोगों को मुआवजे के लिए वर्ष 2016 में सरकारी धन भी स्वीकृत हो गया था। जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो ऐसे किसानों को दिए जाने वाला मुआवजा रोक दिया गया। मामला कोर्ट में चला गया। इस दौरान 135 किसानों का पांच करोड़ से ज्यादा रुपया रुक गया, जिसे लेकर किसान काफी परेशान थे। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर सोमवार को सीआरओ राजकुमार द्विवेदी ने एनएचएआई भारत सरकार के सलाहकार विजय शंकर सिंह सहित एचडीएफसी बैंक के अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम के साथ हौज गांव स्थित डीएवी कॉलेज में किसानों को मुआवजा देने के लिए कैंप लगाया। इस दौरान बैंक ने किसानों का दूसरा खोला, जिससे उनके खाते में मुआवजा की धनराशि भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed