फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The party was being held in the council school, removed on the protest of the villagers

परिषदीय स्कूल में हो रहा था प्रीतिभोज, ग्रामीणों के विरोध पर हटाया

Sun, 06 Nov 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The party was being held in the council school, removed on the protest of the villagers
सुजानगंज। रामपुर भभरा प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति के घर का गृहप्रवेश का कार्यक्रम हो रहा था। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों विरोध किया। विरोध के बाद वहां से सामान हटाया गया। आरोप है कि शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है। लिहाजा आयोजन करने के वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार एक जनप्रतिनिधि के गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इसके लिए रामपुर भभरा प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार से ही मिठाई तथा अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे थे। ग्रामीणों ने कुछ लोगों द्वारा शराब भी पीने का आरोप लगाया गया। ऐसे में जब ग्रामीणों ने मना किया तो इसका विरोध भी हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से इस मामले में पूछा तो वह नाराज हो गए।
विज्ञापन

फतेह बहादुर सिंह ने बताया की सुबह जब बच्चों को छोड़ने स्कूल पहुंचे तो देखा कि कार्यक्रम चल रहा है। यदि इस तरह के कार्यक्रम होंगे तो हम अपने बच्चों को यहां नही भेजेंगे। लाल बहादुर पटेल, मिथिलेश सहित कई लोगों ने इसका विरोध किया। तब जाकर ट्रैक्टर आदि वहां से हटाया गया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी संजानगंज अरविंद पांडेय ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। स्थानीय पत्रकार के माध्यम से जानकारी मिली तो तत्काल परिसर खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed