फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The national leadership will decide on an alliance with Akhilesh for 2027: Ajay Rai

2027 में अखिलेश के साथ गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा : अजय राय

Sun, 11 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The national leadership will decide on an alliance with Akhilesh for 2027: Ajay Rai
पूर्व विधायक रामकृष्ण उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश
जौनपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वाराणसी की पिंडरा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। कहा कि अभी तो पिंडरा से ही चुनाव लड़ना है। विधानसभा सीट हमारी है और डंके की चोट पर वहां की जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिलेगा।
विज्ञापन

वह शनिवार को पार्टी के पूर्व विधायक रामकृष्ण उपाध्याय की पुण्यतिथि में शामिल होने बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। अजय राय ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा और आरएसएस के हित में काम कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाते हुए अजय राय ने कहा कि यह मामला ठंडे बस्ते में नहीं गया है। वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिलेगा। भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले को बताया सर्वमान्य
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने और चुनाव से पहले नेतृत्व में बदलाव के सवाल पर अजय राय ने कहा कि पार्टी में परिवर्तन सतत प्रक्रिया है, जो जाता है, उसकी जगह दूसरा आता है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया और उन्हें जिम्मेदारी दी। अब पार्टी ने जो निर्णय लिया है, वह उन्हें सर्वमान्य है। पार्टी नेतृत्व पर उनका पूरा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव नहीं लड़ने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व का है
शिक्षक एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के नहीं उतरने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्णय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने चुनाव से पीछे हटने का फैसला किया है, इसे वॉकओवर नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति में हताशा और निराशा की जगह नहीं है। संघर्ष करना और जनता के मुद्दों पर आगे बढ़ना राजनीति का उद्देश्य है। चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं के खर्च के सवाल पर कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed