फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The miscreants ran away with 20 thousand cash after stabbing the businessman

Jaunpur News: व्यवसायी को चाकू मारकर 20 हजार नकदी लेकर भागे बदमाश

Wed, 02 Aug 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away with 20 thousand cash after stabbing the businessman
विकास खंड कार्यालय के पास मंगलवार की देर रात अपाचे सवार दो बदमाश बाइक से घर जा रहे किराना व्यवसायी को चाकू से घायल कर 20 हजार नकदी छीनकर भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बड़नपुर गांव निवासी जितेंद्र पाल गांव के चौराहे पर वर्षों से किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे खुटहन बाजार से वापस घर लौट रहे थे। ब्लाॅक मुख्यालय के पास पीछे से ओवरटेक कर अपाचे सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। चाकू दिखाकर उसकी जेब में रखा नकदी छीनने लगे। विरोध करते हुए शोर मचाने पर बदमाशों ने जितेंद्र के दोनों हाथों पर चाकू से प्रहार करते हुए जेब में रखा नकदी लेकर गौसपुर की तरफ भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गएं। बदमाशों की तलाश की जाने लगी लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। घायल का इलाज सीएचसी पर कराया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि सिर्फ चाकू से हमला हुआ था। छिनैती की सूचना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed