फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The majority come from the BJP in UP

यूपी में बहुमत से आएगी भाजपा

Mon, 01 Aug 2016 12:56 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 01 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
The majority come from the BJP in UP
भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के समापन पर मंचासीन अतिथि - फोटो : jaunpur
भाजपा विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में पार्टी सबसे अधिक सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाएगी। वह नगर स्थित एक पैलेस में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर विधायक सीमा द्विवेदी ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातिवाद व साम्राज्यवाद की राजनीति नही करती है। कौशाम्बी इलाहाबाद के सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ यूपी मे सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता इसके लिए पूरे उत्साह से जुट जाएं। जिसका चुनाव में लाभ जरूर मिलेगा। नव नियुक्ति प्रदेश महामन्त्री व पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने कार्यकर्ताओ से एक जुटता की अपील की। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही यूपी फ तह किया जाएगा। भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। पूरे जोश के साथ जिम्मदारियों का निर्वाहन कार्यकर्ताओं को करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय तथा संचालन डा. अजय सिंह ने किया। शिविर में जिला महामंत्री गिरीश चंद्र यादव, राजदेव सिंह, ईश्वर देव सिंह, डा. रामशंकर पान्डेय, बांकेलाल सोनकर, सन्तोष मिश्र, मृत्युंजय प्रताप सिंह, महेन्द्र विजय शुक्ल,  गिरीश शर्मा, राजीव केशरी, दिनेश चौधरी, राजेश रघुवंशी, रमेश मिश्र, अशोक सोनकर शेषघर तिवारी, पिन्टू सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed