{"_id":"6aa84614da30eef2c7004ddd","slug":"the-look-of-10-roads-in-the-kerakat-area-will-change-with-158-crore-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-162900-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 1.58 करोड़ से केराकत क्षेत्र की 10 सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 1.58 करोड़ से केराकत क्षेत्र की 10 सड़कों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत क्षेत्र की खराब 10 सड़कों की सूरत बदलेगी। इसमें एक करोड़ 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होगा। इन सड़कों के निर्माण होने के बाद 10 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। बारिश में सड़क पर बने गड्ढों में पानी और कीचड़ होने से लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को होती हैं। परियोजना निदेशक पीडी कृष्ण करुणाकर पांडेय ने बताया कि मछलीशहर सपा सांसद प्रिया सरोज ने जर्जर सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। इन संपर्क मार्गों को क्षेत्रीय विकास निधि योजना से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
इन सड़कों का होगा कायाकल्प
ग्राम सभा कुसम्ही में मुलायम यादव के घर से बबलू यादव के घर होते हुए भरत यादव के मशीन तक 200 मीटर सीसीरोड
ग्राम पंचायत अरहरपार मुख्य पिच रोड से कमलेश के घर तक 170 मीटर सीसी रोड
ग्राम पंचायत छोनापुर में पिच रोड से दिनेश मौर्या के घर तक 200 मीटर सीसी रोड
केराकत के ग्रामपंचायत गंगौली में शारदा प्रसाद के मकान से रामधारी यादव के घर तक 200 मीटर सीसी रोड