फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The institution sat down for 18 and half crores, incomplete housing did not become in eight years

साढ़े 18 करोड़ डकार बैठ गई संस्था, आठ साल में भी नहीं बन अधूरे आवास

Sat, 02 Jan 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
The institution sat down for 18 and half crores, incomplete housing did not become in eight years
जौनपुर। गरीबों को आवास देने के लिए कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत बनाए जा रहे 698 सामुदायिक आवास आठ साल बाद भी नहीं बन पाए हैं। इसके लिए स्वीकृत साढ़े 18 करोड़ रुपये का भुगतान भी कार्यदायी संस्था को किया जा चुका है लेकिन उसने आवास का काम पूरा नहीं किया। कहीें प्लास्टर नहीं हुआ है तो कहीं खिड़की, दरवाजा, पानी व बिजली के काम बाकी हैं।
विज्ञापन

गरीबों का छत नसीब हो सके। इसके लिए शासन ने वर्ष 2012 में कांशीराम शहरी आवास योजना में 698 सामुदायिक आवास स्वीकृत हुआ था। इसमें शहर के आईटीआई परिसर में 384, मड़ियाहूं नगर पंचायत के कादीपुर में 192 और मछलीशहर नगर पंचायत में 112 आवास बनाने का कार्य शुरू किया गया, जिसे कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस आवासों को वर्ष 2016 में पूरा करने का फरमान जारी हुआ था। नियत तिथि के अंदर आवास बनाने के लिए स्वीकृत सभी धनराशि का भुगतान कार्यदायी संस्था को कर दिया गया है, लेकिन अभी तक आवासों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। हालत यह है कि प्लास्टर, रंगाई-पोताई, जलापूर्ति, बिजली, खिड़कियां व दरवाजे लगाने आदि कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सत्यापन के लिए टीम गठित
जौनपुर। आवासों के निर्माण का कार्य मानक के अनुसार शीघ्र पूरा कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन सत्यापन का निर्देश दिया गया है। इसमें अधिशासी अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
गरीबों को जल्दी आवास का आवंटन किया जा सके इसके लिए अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है। इसकी जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। -राजकुमार द्विवेदी, एडीएम (भू व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed