फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The ignorance of his loved ones was slipped by hand

अपनों ने की नादानी तो हाथ से फिसल गई थी प्रधानी

Sat, 10 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The ignorance of his loved ones was slipped by hand
जौनपुर। पंचायत चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशी क्या कुछ नहीं करते। प्रचार-प्रसार से लेकर मतदाताओं की सेवा सत्कार तक में पूरा जोर लगाते हैं। अगर थोड़ा जोर वह मतदाताओं को वोट देने का सही तरीका समझाने में भी लगा दें चुनावी परिणाम की तस्वीर भी बदल सकती है। वर्ष 2015 के चुनाव में ऐसे कई गांव रहे, जहां मतदाताओं के अंगूठे ने उनके प्रत्याशी की लुटिया डूबो दी। इन गांवों में महज एक-दो वोटों से हार जीत हुई। रोचक बात यह रही कि जितने वोटों से जीत हुई थी, उससे कई गुना वोट हारे हुए प्रत्याशी के अवैध मान लिए गए थे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए एक साथ वोट पड़ने है। सभी प्रत्याशियों को वही चुनाव चिह्न आवंटित होने हैं, जो आयोग ने निर्धारित किए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद मत पत्र, प्रधान पद के लिए हरा, बीडीसी सदस्य के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र इस्तेमाल किए जाएंगे। मतदाताओं को वोट देने के लिए अपने मनपसंद प्रत्याशी के चुनाव निशान के सामने मुहर लगानी होगी। फिर इसे सही तरीके से मोड़कर मतपेटी में डालना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम मतदाता वोट देते समय यहीं चूक कर जाते हैं। कोई मुहर की जगह अंगूठा में लगी स्याही लगा देता है तो कोई मतपत्र सही ढंग से न मोड़ पाने की गलती कर बैठता है। स्याही एक से अधिक निशान पर पुत जाने से उनके वोट अवैध मान लिए जाते हैं। नतीजा वह अपने प्रत्याशी को वोट देकर भी उसकी जीत में सहभागी नहीं बन पाता। उन प्रत्याशियों को यह खामी भारी पड़ जाती है, जहां मुकाबला बेहद नजदीकी होता है।पिछले चुनाव में मतदाताओं की इस चूक का कई उम्मीदवारों को खामियाजा भुगतना पड़ा है। अमूमन हर चुनाव में ही ऐसी नौबत आती है, बावजूद प्रत्याशी वोट लेने में जितना जोर लगाते हैं, मतदाताओं को सही तरीका बताने में रुचि नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed