फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   hospital was being run after breaking the seal, it was sealed again

जौनपुर: सील तोड़कर चलाया जा रहा था अस्पताल, प्रशासन ने दोबारा किया सील

Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
सार

जौनपुर के चंदवक क्षेत्र स्थित रसड़ा गांव में बिना पंजीकरण संचालित हरिओम हॉस्पिटल को प्रशासन ने बुधवार को दोबारा सील कर दिया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने 25 सितंबर को लगाई गई सील तोड़कर संचालन शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

विज्ञापन
hospital was being run after breaking the seal, it was sealed again
सील - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदवक क्षेत्र के गाजीपुर-जौनपुर मार्ग स्थित रसड़ा गांव में बिना पंजीकरण संचालित हरिओम हॉस्पिटल को प्रशासन ने बुधवार को दोबारा सील कर दिया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने 25 सितंबर को लगाई गई प्रशासनिक सील तोड़कर दोबारा संचालन शुरू कर दिया था। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार सत्यपाल चौहान के नेतृत्व में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को फिर से सील कर दिया।

विज्ञापन


डोभी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि हरिओम हॉस्पिटल का पंजीकरण नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 सितंबर को जांच के दौरान अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर समेत अन्य व्यवस्थाएं संचालित पाए जाने पर कार्रवाई की थी। इसके बाद अस्पताल परिसर को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


दोबारा संचालन की सूचना पर पहुंची टीम
प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद अस्पताल की सील तोड़कर संचालन शुरू करने का आरोप है। बुधवार को अस्पताल दोबारा संचालित होने की सूचना एसडीएम केराकत को मिली। इसके बाद तहसीलदार सत्यपाल चौहान के नेतृत्व में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र गुप्ता भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने अस्पताल को दोबारा सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed