फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The hassle of running to police stations is over, now SP is solving complaints through app

Jaunpur News: थानों पर दौड़ने की झंझट खत्म, अब एप से एसपी कर रहे शिकायतों का समाधान

Sat, 06 Apr 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The hassle of running to police stations is over, now SP is solving complaints through app
जौनपुर। जिले में अपराध से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए पीड़ितों को अब थानों पर दौड़ने की झंझट नहीं है। वजह कि पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा ने अपराध व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए नई पहल की है। इसके तहत सुबह जनता दर्शन के समय एसपी सभी थानाध्यक्ष को गूगल मीट से जोड़ रहे हैं, मौके पर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दे रहे हैं, जिससे कुछ मामले का त्वरित समाधान हो जा रहा है।
विज्ञापन

गूगल मीट से सुनवाई पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रही है। इसमें प्रतिदिन 35 से 40 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिसमें पांच से सात शिकायतों का रोजाना निबटारा हो रहा है। इसमें पारिवारिक विवाद, मारपीट के मामलों का समाधान तुरंत हो जा रहा है। अब तक करीब 700 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। रोजाना एसपी सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनते हैं।
विज्ञापन

बानगी के तौर पर देखा जाए तो अभी तक जफराबाद थाना पर गूगल मीट से कुल 16 शिकायतों के निस्तारण का निर्देश मिला है। जिसमें 15 का निस्तारण कर दिया गया, एक अभी भी पेंडिंग में है।महराजगंज थाना में गूगल मीट से कुल 15 शिकायतों के निस्तारण का निर्देश मिला। खेतासराय में गूगल मीट से प्रतिदिन औसत एक या दो शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। नेवढ़िया थाना में गूगल मीट से कुल चार शिकायतों का निर्देश मिला था जिसमें तीन शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है और बचे एक शिकायत को निस्तारण के लिए राजस्व टीम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान सभी थानाध्यक्षों को गूगल मीट के माध्यम से जोड़ा जाता है। जिस क्षेत्र की शिकायत है वहां के थानाध्यक्ष को समाधान के निर्देश दिए जाते हैं। इससे फरियादियों को परेशान नहीं होना पड़ता। - डाॅ. अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed