फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The government is blaming others: Toofani Saroj

सरकार दूसरों पर फोड़ रही है ठीकरा : तूफानी सरोज

Thu, 08 Jan 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The government is blaming others: Toofani Saroj
बरसठी। सरकार अपने कर्मों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है। सभी कार्यों में नेहरू को दोषी बनाती है। आज तक देश में जो भी संस्थाएं हैं, वह सब नेहरू और उनके परिवार की देन है। वर्तमान सरकार उसे सिर्फ बेचने का कार्य कर रही है। उक्त बातें परियत बाजार में बुधवार को एक बैठक में केराकत के सपा विधायक तुफानी सरोज ने कही। विशिष्ट अतिथि स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में जो सरकार चल रही है, वह संविधान खत्म करना चाहती है। इसे बचाने के लिए सभी को एकजुट होना है।
विज्ञापन

कहा कि इस कड़ाके की ठंड के मौसम में अरबो रुपये कंबल वितरण के नाम पर सरकार के फंड से गायब हो रहा है। सिर्फ सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी ने कहा कि 2014 तक मनमोहन सिंह की सरकार के समय मे 56 लाख करोड़ कर्जा था, लेकिन इस समय 256 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। यह पैसा कहा जा रहा है। इस मौके पर लकी त्रिपाठी, आशीष यादव, गुलाब तिवारी, हेमराज मिश्रा, रईश अहमद, धर्मेंद्र दुबे, भावेश पटेल, लाल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed