फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Gomti is flowing 40 centimeters above the warning mark, water has entered many schools

Jaunpur News: चेतावनी निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गोमती, कई स्कूलों में भरा पानी

Thu, 03 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The Gomti is flowing 40 centimeters above the warning mark, water has entered many schools
मल्हनी करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय जगमलपुर परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद
जौनपुर/केराकत। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केराकत क्षेत्र में बुधवार को गोमती नदी चेतावनी बिंदु से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। गोमती नदी का चेतावनी बिंदु 69 मीटर और खतरे का निशान 70 मीटर है। नदी के किनारे बसे 12 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इन गांवों में धान की फसलें जलमग्न हो गई हैं। फसल सड़ने की चिंता से किसान परेशान हैं। नदी के किनारे कई अंत्येष्टि स्थल भी डूब गए हैं। केराकत में सिहौली घाट और सरोज बड़ेवर गांव की टंई नाला पुलिया पानी में डूब गई है। इस कारण सरोज बड़ेवर, सैदपुर, बेऊरिया, नौमटिया, बकुलिया, भोलनापुर, भितरी, खेवना, गोपालपुर और बेहड़ा सहित 12 से ज्यादा गांवों में आवागमन बंद है।
विज्ञापन

रेहटी गांव में घरों में घुसा पानी
जलालपुर में रेहटी गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से घरों के बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव की नालियां बंद हैं। गंदे पानी के निकास का कोई रास्ता नहीं है। बदबूदार पानी सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। मकानों के भीतर पानी भर जाने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed