फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Gomateshwar Mahadev was bathed by the Gomti River

Jaunpur News: गोमतेश्वर महादेव का गोमती नदी ने किया जलाभिषेक

Tue, 11 Aug 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The Gomateshwar Mahadev was bathed by the Gomti River
गोमती नदी के पानी से जलमग्न शिवलिंग पर जलाभिषेक करता शिवभक्त। संवाद
जौनपुर। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमतेश्वर महादेव मंदिर में पानी भर गया है। सावन के दूसरे सोमवार को गोमती नदी ने अपने जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। घुटनों तक भरे पानी के बीच महिलाओं ने भगवान शिव का पूजन और जलाभिषेक किया। गोमती नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि खतरे के निशान अभी बहुत दूर है। जलस्तर बढ़ने से नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बाढ़ की दृष्टि से 347 गांवों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। निगरानी के लिए 58 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गोमती, सई, पीली और वरुणा नदियों के जलस्तर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। राहत-बचाव के लिए जिले में 42 गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। सदर में 12, मड़ियाहूं में पांच, मछलीशहर में दो, शाहगंज में चार, केराकत में तीन और बदलापुर में 12 गोताखोर लगाए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नाविकों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed