फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The goddess who is situated in the form of Shakti in all beings. Namasthasyai, Namasthasyai

Jaunpur News: या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै ...

Mon, 16 Oct 2023 11:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
The goddess who is situated in the form of Shakti in all beings. Namasthasyai, Namasthasyai
जौनपुर। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन घरों में कलश स्थापना और दर्शन-पूजन में लोग व्यस्त रहे। शीतला चौकिया धाम, मैहर देवी मंदिर शास्त्रीनगर परमानतपुर, सिटी स्टेशन स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में लोग दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ उमड़ी रही। या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै ...सांचे दरबार की जय की गूंज सुनाई दे रही थी। भक्ति गीतों और घंट-घडि़याल से वातावरण देवीमय हो गया।
विज्ञापन

धर्मापुर : शीतला चौकिया धाम में भोर से ही दर्शन पूजन करने वाले पहुंच गए। मंदिर का कपाट पौने चार बजे खोला गया। 4.30 बजे पुजारी शिव कुमार पंडा ने मां की मंगला आरती की। वैदिक मंत्रोच्चारण हवन पूजन माता रानी के जय जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। दर्शनार्थी लंबी कतार में खड़े होकर बारी- बारी से दर्शन पूजन करते रहे। दर्शन-पूजन का सिलसिला रात साढ़े नौ बजे तक चलता रहा। मंदिर परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर चौकियां चौकी की पुलिस बल लगातार चक्रमण करती रही। चौकियां में पूर्वांचल के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। भीड़ को देखते हुए मंदिर के सभी कपाट खोल दिए गए। धाम परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर लगातार भीड़ को नियंत्रित करने का आग्रह होता रहा। बड़ी संख्या में लोग दर्शन के बाद विंध्याचल धाम को रवाना हुए। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरा की मदद से पुलिस निगहबानी कर रही थी।
विज्ञापन

वही शीतला चौकियां मंदिर से सटे तालाब पर भी पुलिस तैनात कर दी गई थी। कारण यहां कोई श्रद्धालु स्नान न कर सके ताकि तालाब में डूबने की घटना न हो।। महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह, लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा व चौकी इंचार्ज चौकियां धाम रोहित मिश्रा लगातार मंदिर परिसर में चक्रमण करते रहे।इसके अलावा सद्भावना पुल के बगल स्थित नवदुर्गा मंदिर, सिपाह मार्ग स्थित छोटी काशी में दुर्गा मंदिर, ओलंदगंज में चौरा माता मंदिर, पांचों शिवाला, बारीनाथ मठ, जागेश्वर नाथ मंदिर, ओलंदगंज के चौरा माता मंदिर, हनुमान घाट, अचला देवी घाट समेत विभिन्न मंदिरों में भी महिलाएं और पुरुषों ने देवी को जल चढ़ा दर्शन-पूजन किया। मछलीशहर : क्षेत्र के शक्ति धाम छाछो, शीतला माता मंदिर सराययुसुफ, चौरा मां मंदिर देवनगर, मदरासी बाबा आश्रम में स्थित दुर्गा मंदिर, मोलनापुर स्थित दुर्गा मंदिर आदि जगहों पर भक्तों ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
केराकत। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को केराकत क्षेत्र में लगे कई दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा देखने आने वाले महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व जाम की स्थिति को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सरकी में दुर्गा मां की प्रतिमा की पट्टी खोलकर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सरकी धीरेंद्र सोनकर मौजूद रहे।

आपसी सद्भाव के साथ मिलकर मनाएं त्योहार
मीरगंज। नवरात्र व दुर्गापूजा को लेकर जंघई पुलिस चौकी पर रविवार थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। सभी से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने के लिए कहा गया। इस मौके पर जंघई चौकी इंचार्ज रामविलास, अशोक कुमार सिंह, मौजी मिश्रा, विजय गौतम, प्रमोद कुमार गुप्ता, अवधेश तिवारी, मुख्तार भीम यादव, राणा प्रताप सिंह, नीरज मिश्रा, अंशुमान शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed