फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The girl was kept hidden in the house, FIR was lodged against four people

Jaunpur News: युवती को घर में छिपाकर रखा, चार पर प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The girl was kept hidden in the house, FIR was lodged against four people
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा युवक द्वारा गांव की ही एक युवती को प्रेमजाल में फांसकर कई दिनों तक घर में छिपाकर रखने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता ने थाने में बुधवार को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने युवक सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक पिता ने तहरीर देकर गांव के ही दिनेश पर आरोप लगाया कि पीड़ित की 20 वर्षीया बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर कई दिनों से अपने ही घर में छिपाकर मुंबई चला गया था। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि युवती गांव में ही दिनेश के घर में है। जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ दिनेश के घर पहुंचकर किसी तरह युवती को उनके चंगुल से मुक्त कराया जबकि दिनेश की पत्नी पिंकी देवी, झमलाल और मंजू देवी युवती को घर से नहीं निकलने दे रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिनेश कुमार, पिंकी देवी, मंजू देवी, झामलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed