फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The girl committed suicide by jumping in the pond

तालाब में कूदकर किशोरी ने दी जान

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by jumping in the pond
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार को एक किशोरी ने तालाब में कूदकर जान दे दी। गांव निवासी रतीराम की 15 वर्षीया पुत्री सविता दोपहर में घर से निकलकर तालाब के पास पहुंच गई। वहां मौजूद कुछ महिलाएं जब तक कुछ समझ पाती, किशोरी ने तालाब में छलांग लगा दी। वहां मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों में तालाब में उतरकर काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। मृतका किशोरी गांव के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed