फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The flame of revenge was burning in Shravan's heart for 11 months

जौनपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग: 11 माह से श्रवण के दिल में धधक रही थी बदले की ज्वाला, भाई की हुई थी हत्या

Wed, 17 May 2023 06:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2023 06:21 PM IST
सार

जौनपुर कोर्ट परिसर में हत्या के दो आरोपियों पर गोली चलाने वाले आरोपी श्रवण के दिल में करीब 11 महीने से बदले की ज्वाला धधक रही थी। वह मौके की तलाश में था कि कब मौका मिले और अपने भाई के हत्यारोपियों पर हमला करे।

विज्ञापन
The flame of revenge was burning in Shravan's heart for 11 months
जौनपुर कोर्ट परिसर में गोलीबारी के बाद गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर कोर्ट परिसर में हत्या के दो आरोपियों पर गोली चलाने वाले आरोपी श्रवण के दिल में करीब 11 महीने से बदले की ज्वाला धधक रही थी। वह मौके की तलाश में था कि कब मौका मिले और अपने भाई के हत्यारोपियों पर हमला करे। उसे मंगलवार को ही सबसे सुरक्षित मौका मिला और उसने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


छह जून 2022 को शाम करीब साढ़े पांच बजे ठकुरची धर्मापुर निवासी पहलवान यादव उर्फ बादल व उसका मित्र उतरगांवा निवासी अंकित यादव धर्मापुर अखाड़े से आने के बाद अंडे की दुकान पर बैठकर अंडा खा रहे थे। उसी समय सूर्य प्रताप राय व मिथिलेश गिरी दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल से आए और बादल को चाकू से घोंप कर मार डाला।
विज्ञापन


साथ ही अंकित को भी चाकू मारा, उसे काफी चोटें आईं। आरोप है कि दुकानदार ने आरोपी को बुलाकर घटना को अंजाम दिया। दुकान पर अंडा खाने के विवाद को लेकर घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत का क्या है सच? कोर्ट ने तलब की होटल समेत दो स्थानों की CCTV फुटेज

वादी श्रवण की तहरीर पर पुलिस ने सूर्य प्रताप, मिथलेश, विपीन व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। कोर्ट में केस डायरी दाखिल हुई। नौ फरवरी 2023 को जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल के कोर्ट में आरोपितों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में आरोप तय हुआ। मंगलवार को वादी श्रवण यादव का कोर्ट में बयान था और सूर्य प्रताप व मिथिलेश की पेशी भी।
ये भी पढ़ें: कोर्ट में पेशी पर आए दो हत्यारोपियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों घायल, आरोपी को भीड़ ने दबोचा

संदिग्ध आरोपियों की तलाश में कई गांवों में पुलिस ने दी दबिश

करीब एक साल पहले छह मई 2022 को हुए बादल हत्याकांड के प्रतिशोध में बादल के भाई श्रवण यादव ने मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में दो आरोपियों पर गोली चला दी। उस घटना के बाद श्रवण को तो पकड़ लिया गया, लेकिन जिन्होने श्रवण को असलहा पहुंचाया था, या इस मामले में सहयोग किया था उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इस मामले में संदिग्धों की तलाश में मंगलवार की रात में पुलिस ने गौराबादशाहपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दबिश दिया। इस दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस से जुड़े लोग बताते हैं कि गोली चलाने वाले श्रवण यादव को असलहा कहा से प्राप्त हुआ। उसके कौन-कौन मददगार हो सकता है। घटना करने के बाद उसका भागने का प्लान क्या था इन सब बिदुओं को नजर में रखते हुए तीन गावों से पुलिस ने मंगलवार की शाम को दबिश दी। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावा गांव से तथा गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर व कबीरुद्दीनपुर गांव से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

बादल हत्याकांड से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता से आरोपियों की तलाश कर रही है। इतना ही श्रवण के मोबाइल का कॉल डिटेल भी चेक किया जा रहा है। उसके संपर्क में कौन-कौन से लोग थे पर भी पुलिस नजर रख रही है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed