फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firing on Prisoner who came to present in Jaunpur court

Jaunpur: कोर्ट में पेशी पर आए दो हत्यारोपियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों घायल, आरोपी को भीड़ ने दबोचा

Tue, 16 May 2023 05:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 May 2023 05:29 PM IST
सार

जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पेशी पर आए दो बंदियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दोनों बंदियों को एक-एक गोली लगी। हमलावर पहले से कोर्ट में मौजूद था। वह हत्याकांड के मामले में गवाही देने आया था। 

विज्ञापन
Firing on Prisoner who came to present in Jaunpur court
जौनपुर कोर्ट में गोलीबारी के बाद गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर में एक साल पहले हुए बादल हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में पेशी के लिए ले जाते समय कोर्ट परिसर में मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वादी (बादल के भाई) ने गोली मार दी। इस घटना में दोनों घायल हो गए। एक को पीठ में जबकि दूसरे के हाथ में गोली लगी। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने वकीलों की मदद से गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छह जून 2022 को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर में बादल पहलवान की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में बादल के भाई श्रवण ने सूर्य प्रताप राय उर्फ सत्य प्रकाश और मिथिलेश गिरी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


उस मामले में पुलिस ने विवेचना करके चार्टशीट दाखिल की। अब न्यायालय में मामले का ट्रायल चल रहा है। मंगलवार को दोनों हत्यारोपियों की पेशी थी। जिला कारागार से लेजाकर लॉककप में रखा गया था। वहां से पुलिस की अभिरक्षा में ही दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जौनपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग: आरोपी असलहा लेकर कैसे पहुंचा, लापरवाही में दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

इसी दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद बादल के भाई श्रवण ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली सूर्य प्रताप राय व दूसरी मिथिलेश गिरी को लगी। गोली मिथिलेश के हाथ में और सूर्य प्रताप के पीठ में लगी है। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने दौड़ाकर गोली मारने वाले आरोपी श्रवण यादव को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई भी की और पुलिस को सौंप दिया।

उधर, घायल सूर्य प्रताप राय और मिथिलेश को जिला अस्पताल ले जया गया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि लॉकअप से पेशी के लिए ले जाते समय बादल के भाई श्रवण ने फायरिंग की। इसमें सूर्य प्रताप राय और मिथिलेश घायल हो गए। दोनों बादल हत्याकांड में आरोपी हैं। गोली मारने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed