फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The elder brother bled the younger brother with an ax

बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान

Tue, 09 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The elder brother bled the younger brother with an ax
थाना क्षेत्र क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मंगलवार को दो भाईयों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घायल को लहूलुहान हाल में सीएचसी रेहटी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्य उर्फ (38) पुत्र स्व. विजय मौर्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में वार्ड बॉय के पद पर तैनात है। मंगलवार की सुबह 10 बजे अस्पताल से नाइट ड्यूटी खत्म कर वह घर पहुंचा। इस दौरान वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए घर से निकला। अभी वह घर से 100 मीटर दूर गया था, तभी पीछे से उसका बड़ा भाई ओमकार मौर्य उर्फ बबलू उसके उपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इस दौरान ओमप्रकाश लहूलुहान होकर गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया, घटना की सूचना मिलने पर घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी रेहटी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। बात करने पर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से प्रहार कर जख्मी किया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed