फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The docu opposed to Nirbya

निर्भया पर बनी डाक्यूमेंट्री का किया विरोध

Thu, 05 Mar 2015 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
The docu opposed to Nirbya
निर्भया गैंगरेप पर डाक्यूमेंट्री के विरोध में डीडीएस वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन के सामने पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार सिंदे का पुतला फूंककर छात्राओं
विज्ञापन


 ने विरोध किया। मांग की कि फिल्म के प्रसारण पर रोक बरकरार रखनी चाहिए। सराकर ने डाक्यूमेंट्री बनाने की अनुमति देकर जन भावना के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


   इस मौके पर आरती सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी गरिमा पर आंच नहीं आने दिया जाएगा। उनकी रक्षा में कोेई कमी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुवार डाक्यूमेंट्री टीवी चैनलों पर यदि प्रसारित होगी तो यह सबसे बड़ी दुखद घटना होगी। इसके प्रसारण के लिए देश के मंत्री जिम्मेदार होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को इस पर कड़ा निर्णय लेना चाहिए।


इसके पहले जुलूस निकालकर डाक्यूमेंट्री का विरोध किया। इस मौके पर गुरुपाल सिंह, विजेंद्र यादव, सोनी, रीतू, फरीन, निशा, विश्व प्रताप, शालिनी साहू, उज्जवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed