{"_id":"68acb1e26b467468e8077e3d","slug":"the-districts-ranking-in-maintaining-law-and-order-is-38th-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-139503-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनपद की रैंकिंग 38वीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनपद की रैंकिंग 38वीं
विज्ञापन
जौनपुर। आपराधिक घटनाओं के आधार पर हुई रैंकिंग में जिला 38वें पायदान पर पहुंच गया। जिले को 10 में से 7.08 अंक मिले हैं। इस रैंकिंग में वाराणसी 19वें, भदोही 25वें, सोनभद्र 28वें स्थान पर है।
मिर्जापुर 42वें, गाजीपुर 51वें, बलिया 59वें, आजमगढ़ 63वें, चंदौली 66वें, मऊ 75वें पायदान पर है। जिले की आबादी 50 लाख से ज्यादा है। जिले में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए तीन हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी पुलिस कर्मी तैनात हैं। मार्च महीने में सीएम डैशबोर्ड में जनपद की कानून व्यवस्था की रैंकिंग 39वीं, अप्रैल में 43वीं, मई में 36वीं, जून में 31वीं थी। इसके बाद अब जुलाई की यह रैंकिंग आई है। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह कहना है कि जुलाई में जिले की रैंक 38वीं है। इसे बहुत खराब नहीं कहा जा सकता। 50 बिंदुओं पर समीक्षा की जाती है। इसमें विवेचना, डॉयल 112, एससी-एसटी, दहेज हत्या आदि के मामले होते हैं। न्यायालय में पैरवी के मामलों में कमी हुई है। अभियोजन अधिकारी व जेडी स्तर से बात करके मामलों में तेजी लाई जाएगी।