{"_id":"57b36bba4f1c1bd26e6eba2d","slug":"the-district-has-three-high-tech-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन गांव होंगे हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन गांव होंगे हाईटेक
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन गांव सिरकोनी विकास खंड का हुंसेपुर, गददीपुर और बरसठी विकास खंड का गोपालपुर शीघ्र ही हाईटेक होगा। सरकार द्वारा आई-स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना मिशन के तहत उक्त गांवों का चयन किया है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 34 करोड़ 61 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी गई है।
शासन से स्वीकृत मिलते ही गांवों को सभी सुविधाओं से लैस करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा गांवों का विकास करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत आई-स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना मिशन का संचालन किया गया है। इसके तहत जिलेवार गांवों का चयन कर उनको हाईटेक बनाने का कार्य किया जाना है।
इसके तहत चयनित गांव में मूलभूत सुविधाओं से लेकर आधुनिक टेकभनालाजी व विभागों द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्याें व योजनाओं से लैस करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए गांवों का चयन सीधे शासन द्वारा किया गया है। उक्त मिशन के अंतर्गत जिले के तीन गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
जिसमें सिरकोनी ब्लाक के दो गांव हुंसेपुर व गददीपुर और बरसठी ब्लाक के गोपालपुर है। चयनित गांवों को उक्त मिशन के तहत स्मार्ट बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जांच कराई गई है। जिसमें गांव की आवश्यकता के अनुसार नये कार्य कराने व आधुनिक तकनीकी उपलब्ध कराने और अन्य कमियों को दूर करने आदि कार्य योजना बनाई गई है।
जिसमें सिरकोनी ब्लाक के हुसेपुर गांव को स्मार्ट बनाने के लिए 14 करोड़ 24 लाख, गद्दीपुर के लिए सात करोड़ 40 लाख और गोपालपुर के लिए 12 करोड़ 97 लाख की कार्य योजना बनाई गई है। जिसको चार दिन पहले शासन को भेज दिया गया है।