{"_id":"619a8b3f296103053c67d572","slug":"the-daughters-are-gone-now-the-officers-and-representatives-have-woken-up-jaunpur-news-vns6238316183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलीं गईं बेटियां तो अब जागे अफसर और नुमाइंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलीं गईं बेटियां तो अब जागे अफसर और नुमाइंदे
विज्ञापन
राजाबाजार। अहिरौली गांव निवासी आशा देवी के तीन बेटियों के ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने के बाद जिम्मेदारों की तंद्रा भंग हुई है। अधिकारी जहां यह बताने में लगे हैं कि पीड़ित परिवार को कौन-कौन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं, रविवार को घटना के तीसरे दिन क्षेत्रीय भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्र पीड़ित परिवार का आंसू पोंछने पहुंचे।
विधायक के साथ बहलापुर एसडीएम लालबहादुर, बीडीओ महराजगंज शशिकेश सिंह से लेकर हर ग्राम पंचायत स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारी पीड़िता के घर पहुंचे थे। जहां अनाज के लिए सफेद कार्ड की जगह लाल कार्ड जारी किया, ताकि वह अब सस्ते गल्ले की दुकान से फ्री में राशन ले सके। इसके अलावा तहसील प्रशासन ने घर से करीब 80 मीटर दूरी पर ही आशा देवी को 65 डिसमिल कृषि आवंटन भूमि हेतु फाईल तैयार कर लिया है। विधायक ने निर्देश दिया है कि कृषि पट्टा व अधूरे पीएम आवास पर का पैसा दस दिन के भीतर मिल जाना चाहिए। साथ ही जल्द ही हैंडपंप लगाने का भी आश्वासन दिया। वहीं, बीडीओ बताया कि आशा देवी इसी साल पीएम आवास मिला है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 06 किश्त प्राप्त हुई तब है । उज्जवला योजना अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त है। पात्र गृहस्थी राशन प्राप्त हो रहा है, जिसको अंत्योदय राशन कार्ड में परिवर्तित किया गया है। विद्युत कनेक्शन जारी है। स्वच्छ भारत मिशन फेस-2 से शौचालय निर्मित है।